Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा का यह पुल हुआ क्षतिग्रस्त,15 दिन के लिए आवागमन पूर्णत: बंद

कोरबा का यह पुल हुआ क्षतिग्रस्त,15 दिन के लिए आवागमन पूर्णत: बंद

कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा-पाली मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी तरह के वाहनों का आवागमन ढेलावाडीह-पतरापाली मार्ग में अहिरन नदी पर निर्मित पुल से हो रहा है। उक्त पुल पर 25 सेंटीमीटर चौड़ा छेद हो जाने से तत्कालिक मरम्मत की आवश्यकता के मद्देनजर 15 दिनों के लिए इस पुल से आवागमन पूर्णत: बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वाहनों का आवागमन पूर्व की भांति कटघोरा शहर मुख्य मार्ग से जारी रहेगा।

Advertisement Carousel