
कोरबा(खटपट न्यूज़)। गड़बड़ियों की शिकायत पर कोरबा जिला सहित प्रदेश भर में जांच पड़ताल करने पहुंची ईडी की टीम ने आज कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर छानबीन शुरू की। यहां टीम की गाड़ियां धड़धड़ाते हुए पहुंची और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट को अपने कब्जे में ले लिया। सीआरपीएफ के जवानों का पहरा बिठा दिया गया है। किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। ईडी की टीम ने खनिज विभाग के अधिकारियों से जरूरी पूछताछ शुरू की है एवं दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जिला खनिज संस्थान न्यास के दफ्तर को सील करने की खबर है। ईडी की जांच की आंच कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से जिले भर में खलबली मची हुई है। यहां से इस टीम को क्या हाथ लगेगा, इसकी जानकारी हासिल करने की उत्सुकता भी लोगों में है। सूत्र बताते हैं कि कोयला से इस छानबीन के तार जुड़े हुए हैं।















