कोरबा एसडीएम व तहसीलदार से नाराज ननकीराम,पट्टेधारियों को बिना नोटिस दिए बरसात में किया बेघर…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एसडीएम व तहसीलदार द्वारा बरसात के दिनो मे पंडरीपानी गांव मे लोगो का घर तोडे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही कराने की मांग शासन से की है।

रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि एसडीएम सुनील नायक, तहसीलदार सुरेश साहू व नायब तहसीलदार के साथ पंडरीपानी विकासखंड कोरबा में पट्टे धारियों को बिना नोटिस दिए बरसात के दिनों में जेसीबी लेकर ग्रामीणों के घरों को तोड़कर बेदखली करने की कार्यवाही किए जाने पर एवं वहां प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर रहे लोगों के घरों को तोड़कर बेदखली करने की कार्यवाही पर पूर्ण रूप से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एसडीएम व तहसीलदार को किसने अधिकार दिया है कि बरसात के दिनों में लोगों का घर बेदखली कराया जाए व लोगों के पट्टे में बने घरों को तोड़ा जाए। इसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा दिया गया तब मौके पर पहुंचकर बेदखली की कार्रवाई को तत्काल रोकने के लिए कहा। कांग्रेस के शासनकाल में इस तरह से अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करने की कारवाही बर्दाश्त से बाहर है। आदत सुधारना हो प्रशासन तो सुधार ले अन्यथा हम इस करप्ट प्रशासन को हम सुधार देंगे। इस तरह से ननकीराम कंवर ने कहा कि एसडीएम तहसीलदार का द्वारा पूर्व में भी नक्शा में फेरबदल की गलत कृत किया जा चुका है जो अब बर्दाश्त से बाहर है जिसके संबंध में शासन स्तर पर शिकायत कर दिया गया है।

प्रभावित एक मकान

दरअसल ग्राम पंडरीपानी में एसडीएम, तहसीलदार आवासों को तोड़ने के लिए पहुंचे थे। यहां नंदू पटेल का घर पूरी तरह तोड़ दिया गया और दूसरे ग्रामीणों के भी घर तोड़ने की तैयारी थी। सरपंच पति राम सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा है जिसे भी तोड़ने की तैयारी थी। इस बीच आवास तोड़े जाने की जानकारी विधायक ननकीराम कंवर को मिली तो उन्होंने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को फोन पर ही अवगत कराया और पंडरीपानी के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरी कार्रवाई रोकने के लिए कहा और अमले को वापस लौटाया। यह जानकारी श्री कंवर के प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने दी है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel