Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा: इन गावों में पहला डोज शत-प्रतिशत, महाअभियान के परिणाम उत्साहजनक

कोरबा: इन गावों में पहला डोज शत-प्रतिशत, महाअभियान के परिणाम उत्साहजनक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन और विशेष पहल पर जारी कोविड टीकाकरण महाअभियान का उत्साहित करने वाला परिणाम आया है। इस महाअभियान के परिणाम स्वरुप आज दिनांक तक कोरबा ब्लाक के लेमरू सेक्टर के ग्राम अरसेना, लामपहाड़,चिराईझुंझ,कापुडाड, सारकछार, अकड़ापारा, सिलीभोंड़ू. झल्लारीमहुआ डोकरमना, नकिया, खम्होन, जाताडाँड़, कनसरा, डिंडासराई, डिंडा पाठ, डोड़कातिहाई, हरदीमौहा, कदमझरिया आदि गॉव/पारा में प्रथम डोज का पूर्ण टीकाकृत होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर लिये हैं। इस उपलब्धि में सेक्टर के समस्त स्टाफ, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता-सहायिका, शिक्षकों, सरपंचों, पंच, ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक राज का मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं नोडल अधिकारियों का सराहनीय एवं विशेष योगदान रहा है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel