कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर 1 हजार के पार जाकर 1033 पर थमा। इस महिने 17 अप्रैल को 1062 संक्रमित मिलने के बाद यह दूसरा मौका है जब एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक आज 590 पुरूष व 443 महिलाएं दर्ज हुई हैं। कोरबा शहर में सर्वाधिक 316, कोरबा ग्रामीण में 131, कटघोरा शहर में 96, ग्रामीण में 200, करतला ब्लाक में 95 पाली ब्लाक 149 और पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में 46 संक्रमितों की पहचान हुई है। करतला ब्लाक के बंधवाभांठा, बेहरचुआ, चैनपुर, डोंगरीभाठा, फरसवानी, कापूपहरी, कोथारी, नवापारा, सरगबुुंदिया, तुमान, तरदा से बड़ी संख्या में संक्रमित दर्ज हुए हैं। कटघोरा ब्लाक के ग्राम अरदा, अयोध्यापुरी, भैरोताल सुराकछार, भिलाईबाजार, छुरी नगर पंचायत क्षेत्र, ढेलवाडीह, दीपका, डुडगा, हुंकरा, जंगल साइड, जपेली, कटघोरा वार्ड 11, 15, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, खोडरी आदि क्षेत्रों सहित कालोनी इलाकों में सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। कोरबा ब्लाक के बालको आवासीय कालोनियों, बेलाकछार, बेलगरी, परसाभाठा, भदरापारा, अग्रोहा मार्ग, वनांचल ग्राम बरपाली कुदमुरा, बेंदरकोना, बेंगचुलभाठा, धनगांव, भटगांव, गोढ़ी, जैताडांड लेमरू, कुदरीचिंगार, चारपारा कोहड़िया, सीएसईबी कालोनी, पुरानी बस्ती, हाउसिंग बोर्ड, रजगामार, रामनगर कोरकोमा, राताखार, रिस्दी, शारदा विहार, एसबीएस कालोनी, सीतामणी, टीपी नगर, गुलशन गली से बड़ी संख्या में संक्रमित दर्ज हुए हैं। पाली ब्लाक के ग्राम चैतमा, बांधाखार, डुमरकछार, हरदीबाजार, जरमहुआ, खम्हरिया, कोरबी, नानबांका, नवापारा, नुनेरा, पोड़ी, शिवपुर, तिलईहा पोलमी सहित विभिन्न वार्डों व गांवों, पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के केंदई, पचरा, पसान व अन्य क्षेत्रों से संक्रमित मिले हैं।
0 19 पुरुष और 7 महिला ने दम तोड़ा
सोमवार को कोरबा जिला अस्पताल में तीन, बालाजी कोविड अस्पताल में दो, जीवन आशा अस्पताल में तीन, सिम्स बिलासपुर में एक, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 11, अक्षय अस्पताल में एक, एनकेएच में तीन, और कटघोरा से कोरबा कोविड अस्पताल लाते हुए एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। कोरबा जिले का एक मरीज़ जाँजगीर के जिला अस्पताल में कोरोना से लड़ते हार गया। कोरबा जिले में ईलाज करा रहे महासमुंद और जाँजगीर जिले के एक-एक संक्रमित का भी असामयिक निधन हुआ। 60 वर्ष से अधिक उम्र के पाँच लोग भी मृतकों में शामिल हैं।















