Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा अपडेट : रविवार को थर्डजेंडर सहित मिले 885 नए संक्रमित, 24...

कोरबा अपडेट : रविवार को थर्डजेंडर सहित मिले 885 नए संक्रमित, 24 घंटे में जिले के 12 कोविड मरीज़ों का निधन


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में रविवार को 506 पुरुष और 378 महिलाओं सहित कुल 885 संक्रमित दर्ज हुए हैं। इनमें कोरबा शहर से एक थर्डजेंडर भी शामिल है।

आज कोरबा शहर में 228, कोरबा ग्रामीण में 86, कटघोरा शहर में 235, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 24, करतला में 139, पाली में 115, पोड़ी-उपरोड़ा में 58 संक्रमितों की पहचान हुई है।
इसी कड़ी में जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3 और 60 साल से कम आयु के 9 संक्रमितों की कोविड से मृत्यु पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई है। होम आइसोलेसन में रहकर इलाज करा रहे एक कोरोना मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले चौबीस घण्टे में कोरबा के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में
पाँच, किम्स अस्पताल बिलासपुर में एक, न्यू कोरबा हॉस्पिटल में दो, सिपेट कोविड सेंटर में एक, एसईसीएल अस्पताल में दो कोरोना मरीज़ो की मौत हुई है।

Advertisement Carousel