Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:ख़ामोश हुई लोकगीत की आवाज पूनम सारथी

कोरबा:ख़ामोश हुई लोकगीत की आवाज पूनम सारथी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा की लोक गायिका पूनम सारथी नहीं रहीं। अनेक गीतों को स्वर देने वाली पूनम ने अपने गीतों में न सिर्फ कोरबा जिले व शहर को पिरोया बल्कि अनेक भक्ति, जसगीत व प्रेम गीत भी गाये हैं। मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के बिलासपुर संभाग संगीत विभाग की सचिव श्रीमती पूनम सारथी का लंबी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, जिला सचिव खुशबू राठौर, जिला संयोजक क्रांति कुमार साव सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को परिवार को सहानुभूति व संबल प्रदान करते हुए ढांढस बंधाया है।

Advertisement Carousel