Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:स्टंट करने वाले युवक के विरुद्ध कार्यवाही

कोरबा:स्टंट करने वाले युवक के विरुद्ध कार्यवाही

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर बांकीमोंगरा के हनुमान चौक में रतन सागर नामक युवक द्वारा शराब के नशे में मोटर साइकिल से खतरनाक स्टंट किया गया । उक्त युवक के विरुद्ध थाना बांकीमोगरा में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही किया गया है। मोटर साईकिल सी डी डीलक्स क्रमांक CG 12AQ 6677 को विधिवत जब्त किया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के अवसर पर हुए इस घटनाक्रम में स्टंट के दौरान मौके पर पुलिस व्यवस्था के तहत मौजूद एसआई माधव तिवारी के द्वारा युवक की इस हरकत पर उसकी खबर ली गई। हालांकि सार्वजनिक स्थान पर उनके द्वारा युवक को थप्पड़ मारने को लेकर शहर सहित जिले में काफी सरगर्मी रही और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए श्री तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दूसरी ओर खतरनाक स्टंट दिखाने वाले युवक के विरुद्ध भी कार्यवाही की अपेक्षा लोगों के द्वारा की जा रही थी और पुलिस ने युवक की हरकत पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है।

https://youtu.be/RH1x8RrPDqs
Advertisement Carousel