कोरबा:स्कूल में 8वीं की छात्रा पर ब्लेड चलाया, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश जारी

घटनास्थल स्कूल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 8वी की छात्रा के गले में ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवी के छात्र ने ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया है।
घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है। घटनाक्रम के दौरान विद्यालय व छात्रों में सनसनी व्याप्त रही। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल नजदीकी जिला जांजगीर-चाम्पा ले जा कर भर्ती कराते हुए सूचना छत्रा के परिजनों को दी। अस्पताल में भर्ती छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही।
मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन सूचना के आधार पर प्रारंभिक पड़ताल करते हुए दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में बैठकर स्कूल आया था और सुबह करीब 10 बजे घटनाक्रम को अंजाम देकर भाग निकले। मुख्य आरोपी छात्र फरार है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है जिसके पकड़ में आने उपरांत घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

Advertisement Carousel