Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:सुपातराई सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव,लाने वालों ने बताया यह खतरा…

कोरबा:सुपातराई सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव,लाने वालों ने बताया यह खतरा…

कोरबा-करतला(खटपट न्यूज)। कोरबा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले करतला विकासखंड के ग्राम सुपातराई की सरपंच के विरुद्ध यहां की उपसरपंच और पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कोरबा अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद संबंधित लोगों को इस बात का खतरा है कि अविश्वास प्रस्ताव पास होने से रोकने के लिए सरपंच के द्वारा किसी भी तरह का कृत्य किया अथवा कराया जा सकता है। किसी भी तरह के झूठे मामले में फंसा देने की भी आशंका बनी हुई है। किसी भी तरह का षड्यंत्र सरपंच के द्वारा रचा जा सकता है। इस आशंका को जाहिर करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को भी आवश्यक संज्ञान लेने हेतु आवेदन दिया है। अविश्वास प्रस्ताव सुपातराई की उपसरपंच हुलास बाई, पंच ज्ञान सिंह, हेतराम नेटी, पवन कुमार, जय सिंह, बालिका बाई, पूर्णिमा बाई, देव कुमारी, आनंदी, राम बाई ने लाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद पंचायत में काफी उथल-पुथल मची हुई है। परिणाम जो भी हो लेकिन सरपंच के कामकाज पर पंचों और उपसरपंच ने सवाल उठा तो दिए हैं।

Advertisement Carousel