Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:सांसद मद में बड़ा घपला,बिना काम दो वित्त की भी राशि निकाली...

कोरबा:सांसद मद में बड़ा घपला,बिना काम दो वित्त की भी राशि निकाली सरपंच- सचिव ने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। विकास व जरूरत के कार्यों के लिए अथक प्रयासों से स्वीकृति व राशि मिलती है और मिलने के बाद भ्रष्टाचार व लापरवाही की भेंट चढ़ जाती है।


इसी कड़ी में कोरबा जिले के कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मसान के निवासी इन्द्रकुमार कंवर ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत पत्र लिखकर सरपंच व सचिव के खिलाफ राशि गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि ग्राम पंचायत मसान जनपद पंचायत कोरबा के सचिव भरत श्रीवास एवं सरपंच उदेलाल द्वारा ग्राम पंचयत की राशि का दुरुपयोग किया गया है। लगभग तीन वर्ष पहले सांसद मद से वाटर फिल्टर लगाने के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृत हुआ था जिसे तीन साल पहले निकाल लिया गया है और कार्य नहीं किया गया है। सीसी रोड एक साल से अधूरा पड़ा है। 14 वे वित्त एवं 15वें वित्त की राशि को बिना कार्य किए फर्जी तरीके से निकाला गया है। लगभग 12 से 15 लाख की राशि को सरपंच व सचिव द्वारा गबन किया गया है। पंचों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती है। जनपद में कई बार शिकायत किया जा चुका है लेकिन जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी जांच व कार्यवाही नहीं किया जाता है। इन्द्रकुमार कंवर ने इनके पास बुक, कैश बुक एवं बिल व्हाउचर की जांच करने व सचिव और सरपंच पर वसूली एवं कार्यवाही करने की मांग की है।
इसके अलावा पीडीएस में हितग्राही को कम चावल देने, रोजगार गारंटी में मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं होने व स्वच्छ भारत के तहत शौचालय निर्माण में लाखों रुपए की गड़बड़ी का भी आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र पर विशेष ध्यान देने व कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Advertisement Carousel