Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा:सचिव वेंकट का जुआ प्रेम,साथियों के साथ जंगल से गिरफ्तार, निलम्बन की...

कोरबा:सचिव वेंकट का जुआ प्रेम,साथियों के साथ जंगल से गिरफ्तार, निलम्बन की लटकी तलवार

0 अंतरजिला बॉर्डर पर बैटरी की रौशनी में सजा था फड़
0 विशेष टीम ने जप्त किए स्कार्पियो, कार व मोटरसाइकिल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस की विशेष टीम ने 09 अप्रैल की रात कोरबा जिले के सीमांत में सूरजपुर-सरगुजा बॉर्डर पर ग्राम मोरगा के जंगलों में जुआ खेल रहे जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआरियों से नगदी रकम 61 हजार 230 रुपए, ताश के पत्ते सहित 01 स्कार्पियो वाहन 01 कार एवं 04 मोटरसाइकिल जप्त किया है । पकड़े गए जुआरियों में से एक वेंकटरमन प्रताप सिंह पिता बिंदेश्वर सिंह निवासी ग्राम केंदई पंचायत सचिव पदस्थ है। यह केंदई के अलावा साखो व मदनपुर पंचायत का भी प्रभार देख रहा है। यह सचिव पहले भी जुआ के मामले में आरोपी बनाया गया है लेकिन निलम्बन अब तक नहीं किया गया। इस बार निलम्बन तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसकी कार्यशैली से वाकिफ ग्रामवासियों ने अपेक्षा जताई है जिला प्रशासन इस सचिव के मूल व अतिरिक्त प्रभार वाले पंचायतों में इसके कार्यकाल में हुए कामकाज की जांच करवाए।

लाल घेरे में सचिव वेंकट


बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि जिला सूरजपुर-सरगुजा एवं कोरबा के बॉर्डर के ग्राम के आसपास कुछ जुआरी लगातार जगह बदल- बदल कर जुआ खेल रहे हैं । बॉर्डर एवं जंगली क्षेत्र होने से सूचनाएं नहीं मिल पा रही थी।
इस कड़ी में मुखबिर से मोरगा के जंगल में जुआ की सूचना उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा शनिवार रात लगभग 11:30 बजे मोरगा के घने जंगलों में छापा मारा गया जहां पर जुआरियान बैटरी से रोशनी कर झुंड लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस का छापा पड़ते ही जुआरी भागने लगे किंतु 10 जुआरियों को पकड़ ही लिया गया। चौकी मोरगा में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया किया गया है ।
पकड़े गए जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं :-
1 – वेंकटरमन प्रताप सिंह पिता बिंदेश्वर सिंह निवासी ग्राम केंदई चौकी मोरगा
2- हीरालाल मझवार पिता मंगल साय निवासी ग्राम केंदई चौकी मोरगा
3 – संजय कुमार सतनामी पिता आशाराम निवासी ग्राम मोरगा चौकी मोरगा
4 – मधुसूदन पिता कोमल दास निवासी मोरगा चौकी मोरगा
5 – पुनीराम बंजारे पिता घासी राम बंजारे निवासी बाकीमोगरा थाना बाकीमोगरा
6 – सेवी अग्रवाल पिता गोविंद अग्रवाल निवासी उदयपुर जिला सरगुजा
7 – राजेश दास पिता कठुलदास निवासी ग्राम सलका का थाना उदयपुर
8- सुरेश जायसवाल पिता रामकरण जायसवाल निवासी ग्राम टिहलीसरई चौकी मोरगा
9 – अर्जुन एक्का पिता अघनस एक्का निवासी ग्राम तारा चौकी तारा जिला सूरजपुर
10 – सुरेंद्र सिंह पिता ज्ञान सिंह निवासी कटघोरा थाना कटघोरा।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel