Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:वॉटर फिल्टर प्लांट के 4 चोर गिरफ्तार,एयरगन बरामद

कोरबा:वॉटर फिल्टर प्लांट के 4 चोर गिरफ्तार,एयरगन बरामद

कोरबा (खटपट न्यूज़)। विगत दिनों एसईसीएल के कुसमुंडा वाटर फिल्टर प्लांट से हुई चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
चोरी के इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि पतासाजी के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को ज्ञात हुआ कि गेवरा बस्ती चौक के निकट बरपाली दशहरा मैदान में कचरा संग्रहण केंद्र के पीछे लोहे का पाईप एवं तांबा वायर रखा है जिसे दो लोग बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर वहां घेराबंदी कर 4 व्यक्ति पकड़े गये। जुनैद खान पिता जवीद खान 19 वर्ष गेवराबस्ती बरपाली, फिराज खान पिता अमित खान 30 वर्ष महाराणा प्रताप नगर अटल आवास, हिमाशु यादव पिता समास यादव 19 वर्ष विकास नगर मोहल्ला विद्यानगर कुसमुण्डा तथा गोलू उर्फ जसपाल सिंह उर्फ सरदार पिता प्रकाश सिंह सोनी 24 वर्ष सीतामणी कुम्हार मोहल्ला कोतवाली ने एसईसीएल कुसमुंडा के वॉटर फिल्टर से चोरी किये पाईप एवं तांबा वायर अपने-अपने हिस्से का झाड़ी में छुपाकर रखना बताये। फिरोज खान से कमर में बाँधकर रखे एक नग एयरगन मय होलेस्टर बरामद किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन देवांगन, प्रधान आरक्षक योगेंद्र आदिले, महिला प्रधान आरक्षक जलवेश कंवर, आरक्षक संजय तिवारी, विक्रम नारंग,पुष्पेन्द्र पटेल, विशाल वर्मा,श्याम गबेल की भूमिका रही।

Advertisement Carousel