Monday, March 30, 2026
Home कोरबा कोरबा:लाइसेंस से लेकर परिवहन के सभी काम होंगे आसान

कोरबा:लाइसेंस से लेकर परिवहन के सभी काम होंगे आसान


0 जिला के पांचों ब्लॉक में परिवहन सुविधा के 30 नए केंद्र
कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला परिवहन विभाग के द्वारा रोजगार के उद्देश्य से कोरबा के पांचों ब्लॉक में 30 नए  केंद्र खोले जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा केंद्र में ड्राईविंग लाइसेंस से लेकर विभाग से संबंधित सभी कार्य जिला परिवहन सुविधा केंद्र में किए जाएंगे।

जिला परिवहन विभाग द्वारा शासन से प्राप्त आदेश के परिपालन में कोरबा जिले के पांचों विकासखंड में 30 नए परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए विधिवत आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। कोरबा जिले में लर्निंग लाइसेंस बनाने के साथ नाम ट्रांसफर, इंश्यूरेंस, फिटनेस वाहन बीमा एवं परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्य जिला परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से होंगे। आम जनता को होने वाले परेशानियों को ध्यान में रखते हुए विभाग जिले के पांचों विकासखंड के क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं। आवेदनकर्ता को सुविधा केंद्र के लिए कम्प्यूटर की डिग्री के साथ जीएसटी नंबर और गुमास्ता अनिवार्य किया गया है। आवेदन जमा हो गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में विभाग द्वारा विधिवत रूप से केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।
0 गोपालपुर में नया परिवहन केंद्र
नगर पालिक निगम क्षेत्र गोपालपुर में परिवहन विभाग कोरबा के द्वारा सुविधा केंद्र खोला जा रहा है। केंद्र के संचालक राजकुमार ने बताया कि विभाग की सभी कार्य ऑनलाइन के माध्यम से विभाग द्वारा आईडी पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद विभाग से संबंधित सभी कार्य यहां होंगे। जिला मुख्यालय जाने की जरूरत क्षेत्रीय लोगों को नहीं होगी।
0 परिवहन के रोजगार से जुड़ेंगे लोग
जिला परिवहन अधिकारी शशीकांत कुर्रे ने बताया कि शासन की दिशा-निर्देश पर विभाग द्वारा लोगों को रोजगार से जोड़ने और परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुविधा केंद्र की स्थापना की जा रही है। क्षेत्रीय मुख्यालय में ही ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और काम आसान हो जाएगा।

Advertisement Carousel