Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:रामभक्त के जयकारे से गूंजा बस स्टैंड,हनुमान चालीसा पाठ करने उमड़े श्रद्धालु,देखें...

कोरबा:रामभक्त के जयकारे से गूंजा बस स्टैंड,हनुमान चालीसा पाठ करने उमड़े श्रद्धालु,देखें वीडियो


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड में प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करने की कड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस मंगलवार को भी अपनी सहभागिता निभाई।

हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए यहां ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे। राम भक्त हनुमान के जयकारे के साथ हनुमान चालीसा पढ़ा गया। संगीतमय पाठ के दौरान शंखनाद भी किया जाता रहा। हनुमान जी की महा आरती की गई एवं इसके पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस मंगलवार को शंखनाद प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा जो श्री प्रदीप ने नवरत्न शंख से नाद किया। जिस तरह से बजरंग बली ने कहा था कि- “राम काज कीजै बिना मोहि कहां विश्राम..” ठीक उसी तरह हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों ने विशालता प्रदान करने के लिए हर संभव कोशिश की है। यह प्रयास हर मंगलवार को जारी रहेगा। इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों की अपेक्षा है कि मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ के लिए सभी लोग अपने परिवार सहित समय निकालकर पहुंचें। परिजनों और इष्टमित्रों की यह संख्या पुराना बस स्टैंड में बढ़ने लगी है। इस मंगलवार को नगरजनों में दोगुना उत्साह देखने को मिला।

https://youtu.be/7m1ddnQDcAs

हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों के द्वारा इस आयोजन की जहां सराहना की जा रही है वहीं आयोजन से जुड़े लोग भी नगरजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने से नहीं चूक रहे। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश आयोजन से जुड़े सभी लोगों के द्वारा की जा रही है। आयोजन में अपने सामर्थ्य और क्षमता के अनुसार हर किसी के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। नगर जनों से यह भी अपेक्षा है कि वह भले ही सहयोग ना कर सकें लेकिन हर मंगलवार को शाम 7:30 बजे उपस्थित होकर चालीसा का पाठ जरूर करें।

https://youtu.be/8XNp_i1Em7I

आयोजन में विश्वनाथ केडिया, पुष्प सिंह, शिव पासवान, राजू, नवरतन, अशोक यादव, विजय अरोरा, विजय अग्रवाल, रवि साउंड, रम्मू,बलराम कोडवानी, संतोष साहू,राजेश विश्वकर्मा,डब्बू, अप्पू, राहुल चौधरी, नूतन ठाकुर, संतोषी साड़ी, विक्रम अग्रवाल, आनंद रैकवार, पारस जैन, प्रमोद लाइट,सत्या जायसवाल के अलावा बहुसंख्य लोगों के द्वारा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग किया गया है।

Advertisement Carousel