Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:रात में एसपी निकले नगर भ्रमण पर,यह देखकर जताई नाराजगी

कोरबा:रात में एसपी निकले नगर भ्रमण पर,यह देखकर जताई नाराजगी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गुरुवार की रात एकाएक नगर भ्रमण पर निकल पड़े। इस दौरान रास्ते में कई जगह रात 10:30 बजे के बाद भी कुछ दुकानें खुली हुई मिली और वहां ग्राहक भी मौजूद थे जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। दुकानों को समय पर बंद कराने के लिए थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। एसपी इस बात पर नाराज हुए कि पेट्रोलिंग पार्टियां इन दुकानों को समय पर क्यों नहीं बंद कराती हैं? एसपी के सख्त तेवर और नाराजगी से रात में ही थाना और चौकी में हड़कंप मची रही और पेट्रोलिंग पार्टियों ने घूमकर खुली हुई दुकानों को बंद कराया एवं उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे समय पर दुकान बंद करें। बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड, पुराना बस स्टैंड,सीतामढ़ी क्षेत्र में रात 10:30 बजे के बाद भी कुछ दुकानों में काफी भीड़भाड़ रहती है। रात के वक्त अक्सर शराब के नशे में भी लोगों का ऐसे दुकानों पर आना- जाना ज्यादा रहता है। रात 10:30 बजे के बाद कुछ बार भी खुले रहते हैं जहां विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। समय निर्धारण के बाद भी दुकानों के खुले होने से अव्यवस्था उत्पन्न होती है। इस दिशा में चेम्बर ऑफ कॉमर्स को भी संज्ञान लेना चाहिए और अपने व्यवसायिक सदस्यों को समय पर दुकान बंद करने के लिए हिदायत देनी चाहिए।

Advertisement Carousel