
कोरबा(खटपट न्यूज़)। सरपंच संघ जनपद पंचायत करतला ने संरक्षक पद से रज्जाक अली को हटा दिया है। संघ से जुड़े सरपंचों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में करतला जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 40 सरपंचों ने रज्जाक अली को संरक्षक पद से हटाए जाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है। बता दें कि करतला जनपद के प्रभारी सीईओ हरनारायण खोटेल को हटाने के यहां के सरपंचों ने सरपंच संघ के बैनर तले मोर्चा खोल दिया है। अन्यत्र तबादले की मांग पर आज तालाबंदी प्रदर्शन कर धरना दे रहे हैं। सरपंच संघ के संरक्षक पद पर रहते हुए रज्जाक अली द्वारा उनकी इस मांग का समर्थन नहीं करने पर सरपंचों ने रज्जाक अली को संरक्षक पद से हटाए जाने का निर्णय लिया है।















