Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh कोरबा:मैगी में निकला मरा हुआ कीड़ा और जाला

कोरबा:मैगी में निकला मरा हुआ कीड़ा और जाला

कोरबा(खटपट न्यूज़)। डिब्बाबंद और पैकेजिंग किए हुए सूखे खाद्य पदार्थों को पैकेज करने में अक्सर की जाने वाली लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। एक ऐसा ही मामला मैगी के मामले में सामने आया है। एक किराना दुकान से खरीदे गए 5 रुपये वाले मैगी के पाउच को खोलने पर जाला लगा हुआ और मरा हुआ कीड़ा निकला।

मैगी का यह पैकेट 3 फरवरी 2022 को खरीदा गया था जिसकी पैकेजिंग तारीख सितंबर 2021 की है और मैन्युफैक्चरिंग डेट से 9 माह उपयोग करने लायक इसकी अवधि दर्ज है। इस बीच खाद्य पदार्थ के खराब होने की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए लेकिन जब इसे पकाने के लिए खोला गया तो जाला और मरा हुआ कीड़ा साफ नजर आया। नामी-गिरामी कंपनी में मैगी जो कि भारतीय खाद्य सुरक्षा के मानकों को पूरा करती है, लेकिन उसमें इस तरह से खामी सामने आना गंभीर बात है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel