Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized कोरबा:मासूम पर कहर,CISF कर्मी व पत्नी पर FIR

कोरबा:मासूम पर कहर,CISF कर्मी व पत्नी पर FIR

कोरबा (खटपट न्यूज)। 8 साल की बच्ची को नौकर बनाकर रखने वाले सीआईएसएफ कर्मी व उसकी पत्नी पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
यह निंदनीय कार्य सीआईएसएफ फायर कालोनी दर्री निवासी संदीप उरांव व पत्नी जगरानी खाखा ने किया है। दंपत्ति ने झारखंड प्रांत के गुमला जिला से 8 साल की एक लड़की को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर अपने साथ लाया लेकिन उससे घरेलू काम कराया जा रहा था। दंपत्ति की 3 साल की बच्ची की देखभाल भी यह मासूम कर रही थी। 8 मार्च को जगरानी ने मासूम को झाडू से मारपीट किया। दूसरे दिन बालिका डर के मारे घर से निकल गई। दर्री निवासी एक व्यक्ति ने बालिका की जानकारी डॉयल 112 को दी। जिला बाल कल्याण समिति ने बालिका का कथन लिया। संदीप उरांव व जगरानी खाखा के विरूद्ध अनुराधा सिंह की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel