Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत,शव की हालत से संदेह भी..!

कोरबा:मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत,शव की हालत से संदेह भी..!

कोरबा(खटपट न्यूज़)। गुरुवार की देर रात करीब 9:30 बजे हुए घटनाक्रम में मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना गेवरा रोड-चांपा रेलखंड पर सर्वमंगला मोड़ के पास हुई है। कुसमुंडा से कोरबा की ओर आ रही कोयला भरी मालगाड़ी से यह घटना होना बताया जा रहा है। मृतका की पहचान सर्वमंगला मोड़ निवासी डेजी बाई 95 वर्ष के रूप में हुई है।उसका सिर धड़ से अलग हो गया है। हालातों को देखते हुए बताया जा रहा है कि महिला ने पटरी पर लेट कर खुदकुशी की है लेकिन उसका सिर और धड़ दूर-दूर होने तथा हाथ की दुर्दशा से कई तरह की आशंका लोग जता रहे हैं। क्या वह किसी वारदात का शिकार हुई है? बहरहाल स्थानीय लोगों की सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Advertisement Carousel