Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:महिलाओं का शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप,पाली थाना में शिकायत,कार्यवाही नहीं

कोरबा:महिलाओं का शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप,पाली थाना में शिकायत,कार्यवाही नहीं

कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत दमिया की गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण,मधुमख्खी पालन,सब्जी उत्पादन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम के एक शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जिलाधीश से शिक्षक के विरुद्ध जांच एवं न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।

विकासखंड मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम दमिया में निर्मित गौठान में ग्राम पंचायत की महिलाओं की स्व सहायता समूह कार्यरत है.इन महिला समूह की सदस्यों ने ग्राम के निवासी निर्मल कुमार शिंदे जो पेशे से शिक्षक है, के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी,कि उक्त शिक्षक के द्वारा उन्हें गाली गलौज,जान से मारने की धमकी, झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की की धमकी आदि द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। महिलाओं ने बताया कि पाली पुलिस थाने में इस शिकायत को लेकर उदासीनता बरती गई.जबकि पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर करने सहित उचित कार्यवाही का निर्देश थाना चौकी प्रभारियों को दिया है। महिलाओं ने कार्यवाही नहीं होने पर मजबूरन जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लिखित में शिकायत दर्ज करते हुए शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि श्री शिंदे ने फर्जी तरीके से नियम विरुद्ध शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाई है,जिसके द्वारा गौठान में कार्य करने जाने के दौरान भद्दी भद्दी गालियां और अभद्र व्यवहार किया जाता है क्योंकि वह एक वर्ग विशेष से संबंधित है इस कारण से महिलाएं भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गौठान का कार्य छोड़ देंगी।

Advertisement Carousel