Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा:बेवा के लिए इच्छा मृत्यु के अलावा रास्ता नहीं,अधिकारी और बाबूराज से...

कोरबा:बेवा के लिए इच्छा मृत्यु के अलावा रास्ता नहीं,अधिकारी और बाबूराज से परेशान

सेवानिवृत्ति होने के 2 साल बाद भी भृत्य को उसकी पेंशन राशि प्रारंभ नहीं की जा सकी। मौत के बाद बेवा पत्नी सहित परिवार के सदस्यों की माली हालत खराब होती जा रही है। आर्थिक तंगी से त्रस्त पत्नी ने इच्छा मृत्यु को अंतिम रास्ता चुना है।

पीड़िता

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मामला जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कटघोरा ब्लाक परियोजना कार्यालय में नियमित भृत्य के पद पर कार्यरत रहे स्व.नियामत खान पिता महताब खान की पत्नी को राहत पेंशन सहित अन्य राशि आज तक अप्राप्त है। पीड़ित पत्नी ताजून बेगम ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया है कि नियामत खान की 2 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति हुई थी। राहत पेंशन, अवकाश नगदी तथा जीवन बीमा की राशि आज तक अप्राप्त है। इस बीच नियामत खान की मौत हो गई। पति के सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली राशि नहीं मिली और निधन हो जाने के बाद समस्या और बढ़ गई है।

दिवंगत भृत्य

भरण-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना कर रही ताजून ने बताया कि वह राहत पेंशन राशि, अवकाश नगदीकरण एवं बीमा राशि के लिए दर-दर भटक रही है। ब्लाक और जिला के अधिकारियों एवं बाबुओं से कई बार लिखित व मौखिक आवेदन और आश्वासन में 2 साल बीत गए। इस कारण से आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है और कोई सुनवाई नहीं होने से इच्छामृत्यु के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। पीड़िता ने राहत की गुहार लगाई है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel