Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:बेरहमी से पीटने वाला जेल गया,SP की त्वरित कार्यवाही,CSPने दी हिदायत…

कोरबा:बेरहमी से पीटने वाला जेल गया,SP की त्वरित कार्यवाही,CSPने दी हिदायत…


0अधेड़ों की रॉड से बेरहम पिटाई वाले वायरल वीडियो पर कार्यवाही

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के दीपका थानांतर्गत संचालित एक निजी कंपनी के परिसर में दो अधेड़ों की एक युवक द्वारा रॉड से बेरहमी पूर्वक पिटाई करने व स्वयं के द्वारा ही वायरल किए गए वीडियो को लेकर खटपट न्यूज़ द्वारा प्रसारित समाचार पर जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल संज्ञान लिया। शुक्रवार की शाम घटित इस घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ और हमने इसे खबर के माध्यम से सामने लाया तो पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संज्ञान लेकर उक्त युवक और पीड़ित लोगों का पता लगाने के निर्देश जारी किए। दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश शुरू की गई और आखिरकार सुभाष नगर दीपका के रहने वाले विक्की राज के रूप में उक्त युवक की पहचान हुई। मामले में दर्री सीएसपी ने बताया कि युवक विक्की राज को धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल करा दिया गया है। उन्होंने विक्की राज के हवाले से बताया कि दोनों अधेड़ चोरी करने के लिए निजी कंपनी के परिसर में घुसे थे जिन्हें पकड़ लेने के बाद सुपरवाइजर विक्की राज के द्वारा पीटा गया था। सीएसपी ने कहा है कि सजा देने का यह तरीका गैरकानूनी है और इस तरह के किसी भी गैर कानूनी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0 कंपनी प्रबंधन को दी गई हिदायत

अधेड़ लोगों की रॉड से पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी लितेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एसईसीएल के माइंस में आउटसोर्सिंग में कार्य करने वाली सभी कंपनियों के अधिकारियों को बुलाकर उनकी मीटिंग ली। इन कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों को उनके मातहत कर्मचारियों के द्वारा इस प्रकार की किसी भी घटना के नहीं करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही उन कंपनियों में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आए दिन प्रदर्शन को लेकर भी उन्हें चेतावनी दी गई इस प्रकार की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।

Advertisement Carousel