Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा:बाइक में आग से जिंदा जला, पिकअप में घुस गई थी बाइक,...

कोरबा:बाइक में आग से जिंदा जला, पिकअप में घुस गई थी बाइक, खड़ी पिकअप से टकराया माजदा,फंसा चालक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के सीमांत क्षेत्र में पिकअप और सुपर एक्सल बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने से पिकअप के नीचे घुसा बाइक चालक घंटों तक फंसा रहा। हादसे के बाद गाड़ी में आग लगने से एक्सल वाहन के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम परला में हसदेव पुल के पास गुरुवार शाम 7-8 बजे के मध्य का बताया जा रहा है। हादसे के बाद सुपर एक्सल और पिकअप में आग लग गई। बाइक चालक मृतक की पहचान कोरबी चौकी अंतर्गत खड़फ़ड़ीपारा निवासी प्यारे लाल के रूप में हुई है। वहीं पिकअप के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पर डायल 112 और मोरगा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भिजवाया गया।

फंसे माजदा चालक को निकालने की कोशिश

इसी दुर्घटनाकारित मौके पर खड़े पिकअप वाहन से आज सुबह एक स्वराज मजदा टकरा गई। माजदा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और चालक गाड़ी में फंसा रहा। उसे निकालने की कोशिश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है।

Advertisement Carousel