Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:बस स्टैंड में हनुमान भक्तों का बढ़ रहा कारवां,चालीसा पाठ में बच्चे...

कोरबा:बस स्टैंड में हनुमान भक्तों का बढ़ रहा कारवां,चालीसा पाठ में बच्चे भी उमड़ रहे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शहर के पुराना बस स्टैंड में हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए भक्तों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। चंद लोगों के साथ शुरू किए गए इस अभियान में अब बच्चों से लेकर युवा,महिलाएं और वरिष्ठजन भी जुड़ने लगे हैं। आयोजन को लोगों की सराहना मिल रही है और हर मंगलवार इसे भव्यता प्रदान करने के लिए श्रद्धालु जनों के द्वारा मुक्त हस्त से यथासंभव सहयोग भी दिया जा रहा है।
मंगलवार का एक दिन व्यवसायिक साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शाम के वक्त अपनी आध्यात्मिकता को जागृत करने के लिए व्यवसायी गण भी पुराना बस स्टैंड में एकत्रित होने लगे हैं । व्यवसायियों से लेकर नगरजनों में यह भाव स्व स्फूर्त जागृत हो रहा है। अपने धर्म को सशक्त करने के लिए जहां हर कोई सहभागिता निभा रहा है वहीं बच्चे भी बड़े उत्साह से हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे हैं जो नि:स्संदेह इस अभियान की सफलता का परिचायक है। चालीसा पाठ के दौरान प्रदीप दास द्वारा शंखनाद पूरे वातावरण को धार्मिक ऊर्जा से भर देता है।

https://youtu.be/oBq0KrWfyp8

पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर समिति से जुड़े लोगों विशेषकर सत्या जायसवाल सहित हनुमानभक्त अपने भाव व सहयोग विविध तरीके से प्रकट कर रहे हैं। चालीसा पाठ कर महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आज का भोग प्रसाद गुलशन अरोरा, प्रमोद यादव, संत कवर राम समिति, सतीश अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया द्वारा कराया गया। इनके अलावा लक्ष्मी एग्स सेंटर, अशोक यादव, प्रमोद यादव, छेदी अग्रवाल ,सिंघानिया बीज भंडार ने भी प्रसाद बंटवाया। दोना पत्तल, प्रसाद वितरण एवं डस्टबीन की व्यवस्था में सागर प्लास्टिक के संचालक रम्मू, भरत रोहरा, बलराम कोडवानी, सुरेश विधवानी, अप्पू छाबड़ा,डब्बू शर्मा, साउंड टेंट व्यवस्था में विजय अरोरा,केशरवानी बस्ती वाले,साउंड ऑपरेटर राजकुमार पटेल ने सहयोग किया। मनीष फोटो कॉपी के द्वारा नि:शुल्क हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया गया।

https://youtu.be/sMQwYOcza1w

सत्या जायसवाल ने बताया कि आयोजन को और भव्य बनाने के लिए लोगों ने आर्थिक सहयोग देना भी शुरू कर दिया है। संत कवर राम समिति की टीम के द्वारा 9 हजार रुपये संग्रहण किया गया है जिसे हनुमत इच्छा से कार्य में लगाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में इच्छुक लोगों के द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है।समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे पुराना बस स्टैंड में हर मंगलवार को शाम 7:30 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की श्रृंखला को और भव्यता तथा विशालता प्रदान करें।

Advertisement Carousel