Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:पड़ोसी बीमार, पड़ोसन की जान पर आफत

कोरबा:पड़ोसी बीमार, पड़ोसन की जान पर आफत


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पड़ोसी की तबीयत खराब होने पर पड़ोसन ने घर के देवी-देवता के बिगड़ जाने का हवाला देकर बैगा बुलाकर ठीक करा लेने की नसीहत क्या दे दी।, यह नसीहत उसके जान का दुश्मन बन गई। बीमार पड़ोसी के बेटे ने एक सहयोगी के साथ मिलकर रात में पड़ोसन पर गंडासा से जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला वनांचल थाना क्षेत्र पसान के ग्राम अमझर का है। यहां निवासरत कदम कुंवर पति स्व. अमर सिंह 17 जून की रात खाना खाकर घर में करीब 9 बजे सोई हुुई थी। आधी रात करीब 1 बजे कदम कुंवर के चीखने की आवाज सुनकर बेटा सुकुल सिंह दौड़ा-भागा मां के कमरे की ओर गया तब वहां मोहल्ले का निवासी आनंद उर्फ राजा राम अपने एक अन्य साथी के साथ गंडासा लिए नजर आया जो गंडासा से मां कदम कुंवर के गर्दन को काट रहे थे। सुकुल सिंह के पहुंचते ही दोनों लड़के हथियार लेकर भाग निकले। इस बीच शोर-शराबा सुनकर सुकुल का बड़ा भाई हरिसिंह भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीण भी इक_ा हो गए थे। आनन-फानन में कदम कुंवर को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में सूचना पसान पुलिस को भी दी गई। पसान थाना प्रभारी एसआई शिवकुमार धारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराया गया व उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी आनंद उर्फ राजा राम पिता कुमान सिंह 22 वर्ष निवासी अमझर व उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ लिया गया। आरोपी से वारदात के विरुद्ध लोहे का धारदार गंडासा जप्त किया गया। बालिग आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

0 यह बताया थाना प्रभारी ने
आरोपियों के हवाले से एसआई शिव कुमार धारी ने बताया कि 3-4 माह पहले आरोपी आनंद के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इस संबंध में मृतका ने आनंद के महिला परिजन को कहा था कि तुम्हारे घर का देवी-देवता बिगड़ गए हैं, बैगा बुलवाकर ठीक करवा लो, हमारे घर में भी बीमारी फैल रही है। इस बात पर आरोपी आनंद उर्फ राजा राम ने पिता की तबीयत खराब होने की वजह जादू-टोना को माना और इस संदेह पर कदम कुंवर की हत्या करने की नीयत से उसके घर में घुस गए और गले में प्राणाघातक हमला कर दिया। इधर पुलिस ने संयुक्त टीम गठित कर आनंद व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जिसने कदम कुंवर द्वारा 3-4 माह पहले उसके घर के आसपास आकर गाली-गलौज किया गया था और अवांक्षनीय शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। कदम कुंवर के द्वारा जादू-टोना किया जाता है, इस संदेह पर हत्या करने की नीयत से उसके घर गया था।

Advertisement Carousel