Saturday, March 28, 2026
Home Uncategorized कोरबा:पुलिस-प्रशासन किसके टारगेट में, बदनाम करने की साजिश…?

कोरबा:पुलिस-प्रशासन किसके टारगेट में, बदनाम करने की साजिश…?

0 क्षेत्र में चर्चा-कैम्पर चालक और सुरक्षाकर्मियों के मध्य विवाद को बताया जा रहा डीजल चोरी का मामला..!

0 पिछले दिनों फर्जी वीडियो के आधार पर कोयला चोरी के मामले में बदनाम करने की बात आ रही सामने

कोरबा(खटपट न्यूज)। क्या कोरबा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा किसी साजिश का शिकार हो रहा है? क्या जिला प्रशासन और पुलिस को बदनाम करने सनसनीखेज मामले बनाये और पेश किए जा रहे हैं? महकमे से लेकर प्रशासनिक गलियारे में यह चर्चा खास है।

अभी सोशल मीडिया में एक और वीडियो बड़ी तेजी से वायरल है। वीडियो वायरल कर डीजल चोरी का मामला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षाकर्मी तेज रफ्तार से आती हुई दो कैम्पर वाहनों को रोकते हुए दिखाई देते हैं। कैम्पर का ड्राइवर वाहन को रोक नहीं पाता है तब तक सुरक्षाकर्मी वाहन पर पत्थर फेंक कर उसे मारते हैं। कैम्पर का ड्राइवर वाहन को रोककर मोड़कर वापस आता है और सुरक्षाकर्मियों से इस बारे में कुछ बातचीत कर रहा है। दोनों कैम्पर खाली दिख रहे हैं। इसके बाद के घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो को एडिट कर दूसरा वीडियो जोड़े जाने की चर्चा है जिसमें खदान के अंदर चलने वाली बड़ी-बड़ी वाहनों को दिखाया गया है। इस वीडियो में कहीं पर भी न तो वाहन में न ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो किस स्थान का है, यह भी स्पष्ट नहीं है। इस इस वीडियो को काफी दूर से बनाया गया है जिसमें सुरक्षाकर्मी और कैम्पर चालक के बीच की बातचीत सुनाई नहीं दे रही है किंतु वीडियो बनाने वाला मारो-मारो चिल्लाकर उनको उकसाने का प्रयास कर रहा है, जिससे लगता है कि निश्चित तौर पर इस वीडियो को जानबूझकर बनाया गया है ताकि मामले को दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। जन चर्चाओं की मानें तो ऐसा लगता है कि कुछ साजिशकर्ताओं ने कोरबा पुलिस और जिला प्रशासन को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसा लगता है कि किसी बड़ी प्लानिंग के अंतर्गत कुछ लोग समूह बनाकर कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन को बदनाम कर अपनी मनमानी करना चाहते हैं।
अभी कोयला चोरी के संबंध में वायरल किए गए वीडियो की सत्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है वहीं एक दूसरा वीडियो जिसे कथित तौर पर फर्जी/एडिट करार दिया जा रहा है, वायरल कर साजिशकर्ता अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
सवाल यह भी उठता है कि यदि वीडियो में सच्चाई है तो सुरक्षाकर्मियों ने उस वाहन को छोड़ क्यों दिया? सुरक्षाकर्मियों की संख्या वहां पर ज्यादा दिख रही है, वाहन का चालक और वाहन में बैठा हुआ एक व्यक्ति वाहन से उतर कर बाहर आता है, ऐसी स्थिति में उस वाहन के चालक और व्यक्ति को पकड़ना सुरक्षाकर्मियों के लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। यदि कैम्पर में डीजल था और वाहन से कुचलने की कोशिश की थी तो उसे पकड़ कर या फरार होने के बाद उसके विरुद्ध एफआईआर क्यों नहीं करवाया गया?
इलाके में चर्चा है कि तेज रफ्तार वाहन को रोकने को लेकर सुरक्षा कर्मियों द्वारा फेंके गए पत्थर एवं वाहन चालक द्वारा वापस आकर सुरक्षाकर्मियों से किए गए वाद-विवाद को डीजल चोरी से जोड़ कर प्रचारित किया जा रहा है। हालांकि खटपट न्यूज़ वायरल हो रहे वीडियो के सही अथवा फर्जी/एडिट होने की पुष्टि नहीं करता लेकिन जिस तरह की चर्चाएं क्षेत्र में चल रही है, उसे लेकर सवाल भी उठना लाजिमी है।

Advertisement Carousel