Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा:सड़क हादसे में ASI सहित 4 लोग चोटिल

कोरबा:सड़क हादसे में ASI सहित 4 लोग चोटिल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दर्घटना ग्रस्त हो गया। आज सुबह 6 बजे हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक प्यारे और वाहन चालक को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार हो रहा है। दर्री टीआई पौरुष ने बताया कि दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अम्बिकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए यह दल निजी वाहन से गया हुआ था। नाबालिग को छोड़ कर ये लोग वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गया। टीआई ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और उन्होंने सबका हाल जाना है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel