Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:पंचायत सचिव धरम सिंह निलंबित, निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कार्यवाही

कोरबा:पंचायत सचिव धरम सिंह निलंबित, निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कार्यवाही


पंचायत के उप निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव धरम सिंह कंवर को निलंबित कर दिया गया है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पंचायत रिटर्निंग/सहायक आफिसर खंड करतला के प्रतिवेदन पर यह कार्यवाही जिला सीईओ ने की है। अमलडीहा पंचायत के सचिव धरम सिंह कंवर को पंचायत उप निर्वाचन में सौंपे गए कार्य नहीं करने, आदेश का पालन नहीं करने तथा बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर रहने का दोषी पाया गया है। उसको निलंबित कर जनपद करतला में अटैच किया गया है। धरम के स्थान पर गीतेंद्र जायसवाल को दायित्व सौंपा गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel