Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा:नीली बत्ती,पुलिस की गाड़ी में स्टंटबाजी, ये दुरुपयोग नहीं तो और क्या,देखें...

कोरबा:नीली बत्ती,पुलिस की गाड़ी में स्टंटबाजी, ये दुरुपयोग नहीं तो और क्या,देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। इन दिनों कोरबा सहित दूसरे इलाकों में नीली बत्ती लगी और पुलिस लिखी गाड़ी में हो रही स्टंटबाजी सोशल मीडिया में वायरल है। पुलिस की गाड़ी में स्टंटबाजी याने कि नीली बत्ती लगे वाहन का खुला दुरुपयोग। जनसेवा और सज्जनों की रक्षा के लिए दिन-रात प्रयासरत पुलिस को जहां अपनी छवि सुधारने के लिए अनेक तरह की मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं पुलिस लिखे और नीली बत्ती लगे वाहन में स्टंट करता यह युवक कई सवालों को जन्म दे रहा है। यह सुखद है कि कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों से वास्ता नहीं है।

कोरबा जिले के सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन मार्ग में यह स्टंटबाजी हुई है और इसका बाकायदा वीडियो भी बनवाया गया है। स्लो मोशन में बने इस वीडियो में तेज रफ्तार से पुलिस वाहन चलाते हुए एक शख्स ठहरता है और वह स्टाइल से नीचे उतरता है। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है एकबारगी तो यह लगा कि इस गाड़ी से उतरने वाला कोई पुलिस अधिकारी होगा लेकिन जब पता किया गया तो पुलिस लिखी नीली बत्ती की गाड़ी में सवार शख्स ना तो पुलिसकर्मी है और न ही कोई अधिकारी। बल्कि कोरबा जिला नहीं दीगर जिले में पदस्थ एक निरीक्षक का रिश्ते में भाई बताया गया है। पुलिस अधिकारियों के लिए कुछ आचरण और नियम बनाए गए हैं। खासकर कई मायनों में पुलिस को गोपनीयता भी बरतनी पड़ती है लेकिन जिस तरह से पुलिस लिखी खासकर नीली बत्ती लगी गाड़ी का दुरुपयोग सामने आया है वह अपने आप में चौंकाने वाला है। यह गाड़ी प्राइवेट है। बता दें कि इससे पहले कोरबा जिले में ही कई मामले सामने आ चुके हैं जब सरकारी वाहन के तौर पर दिखने वाले और दर्शाए जाने वाले भारत सरकार लिखे, एम्बुलेंस व अन्य सरकारी दर्शित वाहनों को अवैध कार्यों में संलिप्त किया गया था। पुलिस विभाग को चाहिए कि पुलिस लिखे वाहनों का सत्यापन एक बार जरूर करवाएं क्योंकि अनेक ऐसे भी लोग हैं जो विभाग में अपनी गाड़ियां थाना व चौकियों में किराए पर लगा रखे थे और बाद में उसे किराए से हटा दिया गया लेकिन उस गाड़ी में लिखा गया पुलिस का स्टीकर अब भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस लिखे वाहन का दुरुपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विभाग को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जो गाड़ी जिसके लिए उपयोग हेतु दी गई है या लाई जा रही है, उसका सही सही इस्तेमाल किया जाए ना कि निजी तौर पर स्टंटबाजी के लिए। लिंक पर देखें वीडियो —

https://youtube.com/shorts/08W5-oOCAbA?feature=share


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel