Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized कोरबा:नाराज SECL कर्मी पानी टंकी पर चढ़ा,क्यों?देखें वीडियो

कोरबा:नाराज SECL कर्मी पानी टंकी पर चढ़ा,क्यों?देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में एसईसीएल के दीपका विस्तार परियोजना के सिविल विभाग में पदस्थ एनके तिवारी पानी टंकी पर चढ़ गए। किसी विवाद को लेकर वह पानी टंकी पर चढ़ गए थे जिन्हें नीचे उतारने के लिए पुलिस और सिविल विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंचे। बार-बार समझाने व बुलावे पर नीचे नहीं उतरे। काफी प्रयासों के बाद पुलिस और अधिकारी ऊपर पहुंचे व समझाईश देकर नाराज एन के तिवारी को नीचे लाया। इस बारे में दीपका थाना प्रभारी का कहना है कि कर्मचारी को नीचे उतार लिया गया है। वह टंकी पर क्यों चढ़ा था और क्या वजह थी, इस बारे में एसईसीएल के अधिकारी ही बता पाएंगे क्योंकि कर्मचारी अपने विभागीय मसले को लेकर क्षुब्ध है।

https://youtu.be/7H8SkTfxilY

Advertisement Carousel