Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:ननकीराम बैठे भूख हड़ताल पर,किया है चक्का जाम

कोरबा:ननकीराम बैठे भूख हड़ताल पर,किया है चक्का जाम


कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर ने भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम शुरू कर दिया है। पंतोरा-हाटी सड़क मार्ग के लिए वर्ष 1977-78 में जमीन का अधिग्रहण किया गया। पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया लेकिन अनेक प्रभावितों को मुआवजा आज तक वितरण नहीं हुआ। वर्ष 2020-21 में सड़क चौड़ीकरण के लिए भी जमीन ली गई लेकिन मुआवजा का निराकरण नहीं किया गया। इस मामले को ननकीराम कंवर ने कई बार शासन-प्रशासन के सामने लाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। आज ग्राम तरदा,कनकी के आसपास के प्रभावित किसानों के साथ ननकीराम कंवर ने चक्का जाम कर दिया। मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर देने से रास्ते पर आवागमन बाधित हुआ है। इस मामले को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान भी किया था जो उन्होंने शुरू कर दिया है।

Advertisement Carousel