Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:ननकीराम की बहू रिश्वतखोरी का शिकार,नींद में काम कर रहे जनपद कर्मी

कोरबा:ननकीराम की बहू रिश्वतखोरी का शिकार,नींद में काम कर रहे जनपद कर्मी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की सरपंच बहू रिश्वतखोरी का शिकार हो गई हैं। जनपद पंचायत करतला के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचएन खोटेल एवं लेखापाल सुखदेव आदित्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग कलेक्टर से की गई है।


विधायक ननकीराम कंवर ने शिकायत की है कि उनके गृह ग्राम बंधवाभांठा में विधायक मद वर्ष 2021-22 में मुक्तिधाम का समतलीकरण एवं सीमेंट कांक्रीट निर्माण हेतु राशि 10 लाख स्वीकृति हुआ था जिसमे 80 प्रतिशत राशि निर्माण ऐजेंसी को दे दी गई है। अंतिम शेष राशि सरपंच के द्वारा मांग करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सबंधित लेखापाल द्वारा गलत ढंग से आर. टी. जी. एस. जारी कर दिया गया। उक्त लेखापाल सुखदेव आदित्य का स्थानांतरण हो चुका है फिर भी उसे कार्यमुक्त नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित लेखापाल द्वारा राशि रूपये 2 लाख का आर.टी.जी.एस. जारी किया गया किन्तु शब्दो में रूपये 2.50 लिखा गया है तथा कालम नंबर 5 में केवल रूपये 20000/- (रू. बीस हजार मात्र) लिखा गया है। इतनी बड़ी गलती को मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित क्लर्क द्वारा देख नहीं पाना अपने कार्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। इतना ही नही आर.टी. जी. एस. पत्र को सुधारने के लिए इन लोगों के द्वारा सरपंच जो कि रिश्ते में मेरी भाँजा बहू है, उनसे भी 8 हजार रुपये की रिश्वत ली गई है। कलेक्टर से अपेक्षा की गई है कि ऐसे लापरवाह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही कर अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

Advertisement Carousel