Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा:धर्म अस्पताल में सुविधा चाहिए,पार्षद ने सौंपा मांग पत्र

कोरबा:धर्म अस्पताल में सुविधा चाहिए,पार्षद ने सौंपा मांग पत्र


0 सांसद व राजस्व मंत्री को दिया ज्ञापन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के सबसे पुराने धर्म अस्पताल रानी धनराज कुंवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद मद से 7 एम्बुलेंस के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को वार्ड क्र.-11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्षद दिनेश सोनी ने रानी धनराज कुंवर अस्पताल में एक्स-रे मशीन कक्ष का निर्माण, वाहन स्टैंड, डीजी जेनरेटर सेट सहित अस्पताल परिसर में स्वच्छ जल के लिए बोर के अलावा अस्पताल परिसर में बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की मांग की। पार्षद दिनेश सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित महापौर राजकिशोर प्रसाद व कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को भी समस्याओं से अवगत कराते हुए रानी धनराज कुंवर अस्पताल में उपरोक्त सुविधाओं को जल्द से जल्द लागू कराने पर आग्रह किया। पार्षद दिनेश सोनी ने बताया कि पुराने कोरबा के प्रमुख स्थल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से बड़ी संख्या में आसपास के लोग ईलाज कराने पहुंचते हैं, इस लिहाज से अस्पताल में सुविधाओं का ध्यान रखा जाना नितांत आवश्यक है।

Advertisement Carousel