Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:धर्मांतरण से जनजातियों में आक्रोश,जागरूक करने वाले रामेश्वर का हुआ सम्मान

कोरबा:धर्मांतरण से जनजातियों में आक्रोश,जागरूक करने वाले रामेश्वर का हुआ सम्मान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोल्गा मदनपुर में धर्मांतरण का पुरजोर विरोध कर गाँव के आसपास के ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है। धर्मांतरण के खिलाफ दीवारों पर स्लोगन – धर्मांतरित ईसाई आदिवासी नहीं है उनको हक नहीं मिलना चाहिए का लेख भी किया जा रहा ह। शुक्रवार को दीवार पर स्लोगन लेखन के मामले में करतला पुलिस ने रामेश्वर सिंह राठिया को थाना में तलब कर आवश्यक पूछताछ की।
दूसरी ओर रामेश्वर को हिन्दू संगठनों ने सराहा है। शनिवार को कोल्गा में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वाधान में रामेश्वर राठिया को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष पुष्पराज ने जनजाति समाज के लोगों को संगठित रहने का संदेश दिया। उसके बाद अजय कंवर ने समाज के लोगों से कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं। हम हिन्दू हैं और अगर कोई भी हमारे जाति,धर्म को लेकर भ्रम फैलाने का कार्य करे तो उसका विरोध करें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने भी रामेश्वर सिंह राठिया के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

इस दौरान अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, जनजाति सुरक्षा मंच जिला सह संयोजक राजेन्द्र राठिया,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री अजय कंवर, कुदमुरा मण्डल महामंत्री हेमलाल झारिया,युवा मोर्चा कोरबा मण्डल अध्यक्ष रामावतार पटेल, आशुतोष महंत, प्रेम पटेल, पवन मैत्री, धर्म सेना से संतोष मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री रामायण राठिया,
संतोष मिश्रा, आशीष गोस्वामी, बृजलाल राठिया, नीलांबर राठिया, राजेंद्र राठिया, कृष्णा राय तथा कोल्गा के ग्रामीण उपस्थित थे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel