Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:देर रात अवैध कोयला परिवहन पर दबिश

कोरबा:देर रात अवैध कोयला परिवहन पर दबिश

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अवैधानिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात करीब 10 बजे पाली थाना अंतर्गत ग्राम राहाडीह में थाना प्रभारी एसआई आशीष सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई। यहां एक हाईवा और दो ट्रैक्टर वाहनों में कोयला लदा हुआ था। पुलिस को देख वाहनों में मौजूद चालक भाग निकले। पुलिस ने इन तीनों वाहनों को जप्त कर लिया है। एसआई आशीष सिंह ने बताया कि थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राहाडीह में छापा मारकर अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे 01 ट्रेलर एवं 02 ट्रैक्टर जप्त कर कार्यवाही किया जा रहा है । जप्त कोयला का वजन लगभग 35 टन है। पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों में हाइवा क्रमांक सीजी 12 ए डब्ल्यू 9002, ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 एयू 1355 एवं सीजी 12 एआर 7078 शामिल हैं। कोयला के अवैध परिवहन में लगे वाहनों और उनके मालिक व चालकों के संबंध में तस्दीक की जा रही है। आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा रहा है। इस तरह की कार्यवाही पाली थाना क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement Carousel