Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:दुष्कर्मी नगर सैनिक प्रीतम गिरफ्तार

कोरबा:दुष्कर्मी नगर सैनिक प्रीतम गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने के मामले में बालको पुलिस ने नगर सेना के जवान प्रीतम राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रीतम राठौर युवती के साथ वर्ष 2015 से बालको निवासी युवती से दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने नगर सेना के जवान के समक्ष जब शादी का प्रस्ताव रखा तब वह मुकर गया। युवती बालको थाना पहुंची और जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी,जिसके बाद पुलिस ने पथरीपारा निवासी आरोपी नगर सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है। बालको थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक ने बताया कि धारा 376 भादवि के तहत उस पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel