Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा:तालाबंदी के बाद खोटेल हटाये गए,हड़ताल खत्म

कोरबा:तालाबंदी के बाद खोटेल हटाये गए,हड़ताल खत्म

कोरबा(खटपट न्यूज़)। करतला जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ एचएन खोटेल को आखिरकार हटा दिया गया। सरपंचों की मांग पूरी होने पर हडताल खत्म कर दी गयी है। चिकित्सा अवकाश पर गए सीईओ एमएस नागेश ने पद सम्भाल लिया है।

स्वास्थ्यगत कारणों से नागेश अवकाश पर गए थे जिनकी जगह प्रशासन ने खोटेल को करतला जनपद का प्रभार सौंपा था। प्रभार पर आने से पहले ही खोटेल को यहां पदस्थ नहीं करने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया गया था। रामपुर विधायक ननकीराम कंवर से लेकर सरपंचों ने मोर्चा खोल दिया था और अल्टीमेटम देकर आज तालाबंदी की चेतावनी दी गई थी। इसके तहत आज तालाबंदी करने सरपंच जनपद पंचायत कार्यालय के सामने एकत्र हुए। हालांकि नियमों का हवाला देने पर ताला बंद नहीं किया लेकिन सरपंच लोग जनपद के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।

Advertisement Carousel