0 मोबाइल पर वायरल वीडियो भेजकर धमकाया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मोबाइल पर एक वायरल वीडियो भेजकर गला काटकर लाने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए देने की धमकी से परिजन भयभीत हैं।
कोतवाली थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैण्ड निवासी मो. रिजवान मेमन पिता हाजी मोहम्मद को परिचित से एक वीडियो मिला है। इसमें संजय नगर निवासी लक्ष्य उर्फ लक्की चतुर्वेदी द्वारा रिजवान को जान से मारने एवं गला काटकर लाने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए सुपारी देने की बात कही गई है। रिजवान ने इसकी शिकायत कोतवाली में करते हुए बताया कि लक्ष्य उर्फ लक्की चतुर्वेदी आपराधिक प्रवृत्ति का है और नशीली दवाओं व अवैध हथियारों की खरीदी, बिक्री का काम करता है। सीतामणी निवासी समीर कुरैशी के पास बंदूक लेने गया था। इसकी शिकायत समीर कुरैशी ने की तब रिजवान उसके साथ था इसलिए लक्की के द्वारा उसे जान से मारने एवं गला काटकर लाने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए की सुपारी देने की बात का वीडियो वायरल किया है। उसकी मोटर साइकिल में भी तोड़फोड़ किया। कोतवाली टीआई राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।















