
कोरबा(खटपट न्यूज़)। धान खरीदी केंद्र में कम धान तौलने के साथ ही कई तरह की अनियमितता सामने आई है। मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा भिलाई बाजार अखरापाली धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित अखरपाली में धान खरीदी केंद्र में नियमों को ताक पर रखकर धान खरीदी की शिकायत सामने आयी।

इन्होंने बताया कि अखरापाली धान खरीदी केंद्र में किसानों से शासन के द्वारानिर्धारित 1 एकड़ में 14:80 क्विंटल लेना है परंतु फड़ प्रभारी के द्वारा 11 क्विंटल लिया जा रहा है तथा टोकन भी किसानों का नहीं काटा जा रहा है। किसान बहुत ही बेबसी स्थिति में सुबह से आकर शाम तक बैठे रहते हैं फिर भी उनका टोकन नहीं कट रहा है। उच्च अधिकारियों से मोबाइल फोन से चर्चा करने के पश्चात टोकन शुरू किया गया। फड़ में रखे धान को समुचित ढंग से रखने की व्यवस्था का अभाव दिखा जहां धान के चट्टे को नमी से बचाने कोई प्रबंध नहीं किया गया है। फड़ में स्थान की कमी के कारण किसानों को घंटों बाहर बैठकर अपना नम्बर आने का इंतजार करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में जब फड़ प्रभारी रामेश्वर अनंत और अन्य समिति सदस्यों से बात करनी चाही गयी तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी सफाई में कुछ कहने से मना कर दिया।
अनियमितताओं पर फड़ प्रभारी और समिति के अन्य सदस्य कुछ भी कहने से बचते रहे। इस दौरान उत्तम पटेल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दामोदर राठौर पूर्व जनपद सदस्य, गुड्डू कश्यप पूर्व जनपद सदस्य, दिल हरण महंत मंडल अध्यक्ष, गेंद राम राजवाड़े महामंत्री, धनंजय दास मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार यादव, लक्ष्मी चंद कश्यप, कन्हैया लाल व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















