Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:कैदियों को आर्थिक मदद देंगे राजकुमार

कोरबा:कैदियों को आर्थिक मदद देंगे राजकुमार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। खाद्य निगम, भारत सरकार सलाहकार समिति छत्तीसगढ़,कोरबा के पूर्व सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दुबे ऐसे बंदियों को मदद देंगे जो आर्थिक कारणों से राशि भुगतान नहीं कर सकने के कारण जेल में हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए राजकुमार दुबे ने कहा है कि कोरबा जिले के जिला जेल (कोरबा) या उप जेल (कटघोरा) में बंद कैदियों जिन पर एक हजार की राशि तक जुर्माना है और राशि नहीं दे पाने के कारण यदि जेलों में बंद हैं और राशि जमा न करने के कारण सजा काट रहे हैं, उन सभी कैदियों के बारे में लिखित रूप से बताया जाए(मय दस्तावेज ) ताकि उन तमाम कैदियों के जुर्माने की राशि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जमा करवा कर उन्हें जेल से छोड़ने की अपील की जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला जेल व उप जेल कटघोरा को भी प्रेषित की गई है।

Advertisement Carousel