0 वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यक्रम में हुए शामिल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कोरबा जिला प्रवास पर हैं। उन्होंने कोरबा प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय वाटरशेड सम्मलेन का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की वे समीक्षा किए। जिला पंचायत सभा कक्ष में उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप कर क्रियान्वयन के बारे में जाना।

इससे पहले कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।















