Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:कुंडी तोड़कर 2.60 लाख की चोरी,आईटी मैनेजर को लगी चपत

कोरबा:कुंडी तोड़कर 2.60 लाख की चोरी,आईटी मैनेजर को लगी चपत

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। घर पर ताला लगाकर शादी में शामिल होने गए आईटी मैनेजर के घर से लगभग पौने तीन लाख की चोरी हो गई।
शिशिर गार्डिया कृष्णा हुंडई कोरबा में आईटी मैनेजर कार्यरत है और पॉवर सिटी दर्री में सपरिवार निवासरत है। 27 दिसंबर 2021 को दोपहर 2 बजे घर पर ताला लगाकर मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने अंबिकापुर अपने पूरे परिवार के साथ गया था। 30 दिसंबर को रात 8 बजे इनकी वापसी हुई तो घर के सामने के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। भीतर जाने पर दोनों आलमारी खुले हुए और लॉक टूटा हुआ मिला। ऑलमारी के सामानों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 50 हजार कुल 2 लाख 60 हजार रुपए की चोरी हो चुकी थी। शिशिर गार्डिया ने इस मामले में रिपोर्ट 16 दिन बाद थाना में दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380, 457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel