Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा कोरबा:एसईसीएल की खदान में हादसा,एक मौत,पहुंचे अधिकारी और पुलिस

कोरबा:एसईसीएल की खदान में हादसा,एक मौत,पहुंचे अधिकारी और पुलिस

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में संचालित एसईसीएल परियोजना खदान में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला संग्रहण में उपयोग होने वाला बंकर एकाएक गिर पड़ा और लोडिंग के लिए खड़ा ट्रक/हाइवा पूरी तरह दब गया और एक कर्मचारी के भी फंसे होने की खबर है जिसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक खदान के भीतर से कन्वेयर बेल्ट के जरिए कोयला बाहर भेजकर बंकर में जमा किया जाता है और बंकर के नीचे ट्रक अथवा दूसरे माल वाहन को लगाकर इसमें कोयला लदान कराया जाता है। आज भी यह कार्य कराया जा रहा था कि एकाएक बंकर टूट कर गिर पड़ा और मौके पर मौजूद मालवाहन इसकी चपेट में आकर पूरी तरह दब गया। बताया जा रहा है कि मौके पर कर्मचारी भी मौजूद था जो इस घटना की चपेट में आया है। यह बताया जा रहा है कि खदान के अंदर से निकलने वाले पत्थर को इस बंकर में इकट्ठा करके ट्रक में लोड कराया जा रहा था कि यह घटना हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंकर में कोयला इकट्ठा कराया जा रहा था या पत्थर लेकिन श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से लेकर एसईसीएल के अधिकारी और पुलिस तथा स्थानीय कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। जेसीबी लगाकर यहां एकत्र कोयला व पत्थर को हटाया जा रहा है ताकि वाहन और फंसे कर्मचारी को बाहर निकाल सकें। घटना को लेकर कई तरह की बातें और लापरवाही की भी चर्चा आम है। इस बीच खबर है कि कर्मचारी की मौत हो गई है।

Advertisement Carousel