Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized कोरकोमा सेक्टर को बर्बाद कर रहे पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारिया,...

कोरकोमा सेक्टर को बर्बाद कर रहे पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारिया, देखिए… सरपंचों ने लगाए हैं अनेक गंभीर आरोप…

कोरबा (खटपट न्यूज)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरकोमा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनहरण लाल भारिया के खिलाफ एक बार फिर पंचायत प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। पद का दुरुपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करना, अधिनस्थ कर्मियों को प्रताड़ना, पीएचसी प्रांगण से लकड़ी चोरी का प्रयास, कमरे से शराब की बोतलें व अन्य तरह की दवाईयां मिलने पर सवाल उठाने के साथ ही कामकाज के तरीके को लेकर आक्रोश व्याप्त है। कोरकोमा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली सरपंच समोती लाल, गोड़मा सरपंच गणेशी राठिया, बुंदेली सरपंच तुलसी, भुलसीडीह सरपंच सुखमत बाई, केरवा सरपंच अन्नपूर्णा देवी व मुढुनारा सरपंच राठिया आदि ने जिला कलेक्टर से शुक्रवार को शिकायत कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अन्यत्र स्थानांतरण एवं कामकाज की जांच करने की मांग की है।

Advertisement Carousel