Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा का दुर्ग तबादला, पांच अन्य निरीक्षकों की पदस्थापना...

कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा का दुर्ग तबादला, पांच अन्य निरीक्षकों की पदस्थापना में भी फेरबदल… देखें सूची


कोरबा/रायपुर (खटपट न्यूज़)। राज्य पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड के नियमों के अनुसार विभिन्न जिलों के कुल 6 निरीक्षकों का तबादला दुर्ग जिले के लिए किया गया है। जारी आदेश अनुसार कोरबा जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ निरीक्षक दुर्गेश शर्मा का भी दुर्ग तबादला कर दिया गया है। लगभग ढाई से 3 वर्ष का कार्यकाल दुर्गेश शर्मा ने यहां बिताया। उनका यह कार्यकाल अनेक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने अनेक मामलों को बड़े ही सधे हुए तरीके से तत्पर कार्यवाही कर सुलझाया। कोतवाली टीआई के तबादला उपरांत रिक्त होने वाले पद पर किस निरीक्षक को यहां बिठाया जाएगा, यह आने वाले दिनों में ज्ञात होगा।

Advertisement Carousel