Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोतवाली और बालको थाना को सराहना, टीआई को मिली शाबाशी…

कोतवाली और बालको थाना को सराहना, टीआई को मिली शाबाशी…

0 आईजी रतनलाल डांगी दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे
कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर व सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने शनिवार को कोरबा जिला प्रवास के दौरान कोतवाली औऱ बालको थाना का निरीक्षण किया।

आईजी रतन लाल डांगी के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, एएसपी कीर्तन राठौर ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सिटी कोतवाली में टीआई विवेक शर्मा एवं स्टाफ ने आईजी को सलामी दी। आईजी ने कोतवाली परिसर का अवलोकन किया। साफ-सफाई, रिकार्डों का रख-रखाव, पुराने प्रकरणों का निराकरण, मर्ग के मामलों का निकाल, महिला व बच्चों संबंधी अपराधों की जानकारी ली व टीआई विवेक शर्मा की सराहना की। इस दौरान आईजी ने कोतवाली परिसर में मौजूद भिक्षुक महिला को नए वस्त्र दिए। सिटी कोतवाली परिवार की ओर से आईजी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इसके उपरांत बालको थाना पहुंचे आईजी का थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। थाना परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं, साफ-सफाई व सुविधाओं को आईजी ने सराहा। परिसर में बने आगंतुक कक्ष की सराहना कर सभी थानों में इस तरह की व्यवस्था होने पर जोर दिया। थाना परिसर के धूम्रपान निषेध क्षेत्र होने पर थाना प्रभारी को सराहा। थाना में रिकार्डों का रख-रखाव, प्रकरणों का निराकरण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को भी आईजी ने मुक्त कंठ से सराहा। उन्होंने बेहतर कार्यप्रणाली के लिए थाना प्रभारी सहित 9 स्टाफ को शाबासी देते हुए ईनाम के लिए अनुशंसा भी की। आईजी ने बालको थाना को उत्तम दर्जे का थाना बताया। निरीक्षण उपरांत एसपी भोजराम पटेल, एएसपी रामगोपाल करियारे व टीआई राकेश मिश्रा ने बालको नगर थाना की ओर से आईजी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel