कोरबा। छत्तीसगढ़ पावर जेनरेशन कंपनी कोरबा पश्चिम के एक 56 साल के कर्मी की कोरोना से मौत हो गई ।गंभीर बात यह है कि शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हुई सांस लेने में तकलीफ होने पर उनका पुत्र उन्हें विभागीय अस्पताल में ले गया । कोरोना की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया यहां सैंपल लेकर जांच की गई तो पॉजिटिव निकला ।जिसे कोरबा के कॉविड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया । जहां दोपहर 2:00 बजे उनकी मौत हो गई । कोविड अस्पताल में मौत की पहली घटना है ।इससे पहले बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में जांच मेंलोगों की मौत हो चुकी है । इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इधर जिले में शनिवार को चार महिला समेत 21 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आंकड़ा 691 पहुंच गयाहै
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की...
नगर निगम बीरगांव को बड़ी सौगात : 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, लगभग 110 करोड़ रुपये के नए विकास...















