
कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के वार्ड 7 एवं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी मार्ग में बसोड़ मोहल्ला के निवासियों ने गोपाल मोची की शिकायत की है। थाना प्रभारी से लेकर आईजी, कलेक्टर, एसपी, सीएसपी से की गई शिकायत में वार्ड पार्षद संतोष लांझेकर सहित पीड़ितों ने बताया है कि मोहल्ले में गोपाल मोची के द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर ईंट भ_ा चलाया जा रहा है। वह मोची का भी काम करते हुए मृत गाय, भैंस, बछड़ा की कटाई करता है। जरूरत का मांस, चमड़ा व हड्डी को रख लेता है और अनुपयोगी मांस को नदी व नहर के किनारे पुल के पास फेंक देता है। यहां मोहल्लेवासियों का दिशा मैदान के लिए आना-जाना लगा रहता है। फेंके गए मांस के इर्द-गिर्द कुत्तों का झुंड मौजूद रहता है जो फेंके गए मांस, चमड़ी व हड्डी को गलाने के लिए डाले गए केमिकलयुक्त मांस को खाकर पागल हो रहे हैं तथा आम व्यक्तियों को काट रहे हैं। इन सबसे मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। लोगों ने गोपाल मोची पर कार्यवाही और उक्त कार्य बंद कराने की मांग की है।
















