Friday, March 27, 2026
Home कोरबा केएल मेहता क्रिकेट स्पर्धा का समापन कल, आएंगे आईजी

केएल मेहता क्रिकेट स्पर्धा का समापन कल, आएंगे आईजी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हो रहे स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का समापन 3 मार्च गुरुवार को होगा। इसके पहले प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी (आईपीएस) होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 फरवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम मैदान, घंटाघर चौक में हुआ था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण जुटे हुए हैं। प्रेस क्लब में नगर के गणमान्यजनों व खेल प्रेमियों से फाईनल मुकाबला व समापन समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel